27 मिलियन mAh का पावरबैंक: एक साथ चला सकते हैं टीवी और वॉशिंग मशीन, देखें तस्वीरें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jan 2022 12:41 PM IST
This Man Created a 27 million mAh Powerbank that can Power Your TV
27 million mAh Powerbank - फोटो : Handy Geng

    पिछले कुछ सालों में पावरबैंक एक प्रमुख गैजेट के रूप में सामने आया है। फिलहाल भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा 10000mAh के पावरबैंक की बिक्री होती है, हालांकि 30000mAh के पावरबैंक भी बाजार में हैं। अब एक शख्स ने 27 मिलियन mAh का पावरबैंक तैयार किया है। इस पावरबैंक को Handy Geng नाम के एक चाइनीज शख्स ने तैयार किया है। हैंडी ने पावरबैंक का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि इस पावरबैंक के जरिए एक ही समय में टीवी और वॉशिंग को इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए देखते हैं इस पावरबैंक को...

    27 million mAh Powerbank
    27 million mAh Powerbank - फोटो : Handy Geng

    27 मिलियन एमएएच वाले इस पावरबैंक को यूट्यूब पर I Made a 27,000,000 mAh Portable Power Bank नाम से अपलोड किया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल पावरबैंक है। इसे इलेक्ट्रिक व्हिकल के तर्ज पर तैयार किया गया है।

    27 million mAh Powerbank
    27 million mAh Powerbank - फोटो : Handy Geng

    इस पावरबैंक में 1 इनपुट के साथ 60 आउटपुट दिए गए हैं जिनसे 220V का आउटपुट मिलता है। इस पावरबैंक से एक साथ 20 स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे गैजेट चार्ज किए जा सकते हैं। यह पावरबैंक वॉशिंग मशीन, टीवी और इलेक्ट्रिक कूकर को भी आराम से हैंडल कर सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें