Tecno Camon i4 हुआ लॉन्च, यह है सबसे सस्ता तीन रियर कैमरे वाला फोन

टेक्नो इंडिया ने भारत में अब तक का सबसे सस्ता तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन टेक्नो कैमन आई4 (Tecno Camon i4) लॉन्च कर दिया है। टेक्नो के इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें एक वाइड एंगल भी है। बता दें कि टेक्नो कैमन आई4 से पहले बाजार में सबसे सस्ता तीन रियर कैमरा वाला फोन सैमसंग का गैलेक्सी एम30 है जिसकी शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। टेक्नो के इस फोन की बिक्री रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य खासियतों के बारे में।

Tecno Camon i4 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित हाई ओएस मिलेगा। इस फोन में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले में आपको वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन के 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट में मीडियाटेक का क्वॉडकोर हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम वेरियंट में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा।

Tecno Camon i4 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो तीनों वेरियंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जो कि 120 डिग्री वाइड एंगल है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। कैमरे के साथ आपको क्वॉड फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ आपको बोकेह, एआर स्टीकर्स समेत कई फीचर्स मिलेंगे।