कंप्यूटर पर करते हैं काम तो इन शॉर्टकट को रट लें, सुपरमैन की तरह करेंगे काम
विज्ञापन

आप में से अधिकतर लोग लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते होंगे। वैसे तो कंप्यूटर पर काम इसलिए ही होता है कि आपका फास्ट काम कर सकें, लेकिन यदि आपको कुछ शॉर्टकट मालूम हैं तो आप अपने काम में सुपरमैन हो सकते हैं। आप में से कुछ लोग तो कुछ शॉर्टकट कीज के बारे में जानके होंगे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें इन कीज के बारे में जानकारी नहीं होगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जो 8 शॉर्टकट्स कीज के बारे में बताने जा रहे हैं उनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। चलिए आप खुद ही देख लीजिए।

Window + L
इसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर को लॉक कर सकते हैं। बता दें कि ये सभी शॉर्टकट केवल विंडोज के लिए हैं। एप्पल के मैक में ये काम नहीं करेंगे।

Ctrl+Y
कई बार हमसे गलती हो जाती है। ऐसे में हम Ctrl+Z दबाकर undo करते हैं। वैसे आप चाहें तो Ctrl+Y से undo को redo भी कर सकते हैं।
विज्ञापन