Smart Tv: 15,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्ट टीवी, यहां देखें लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 26 May 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Smart tv under 15000 including realme smart tv and Mi LED Smart TV 4A Pro know price and specs in hindi
smart tv - फोटो : amar ujala

    आजकल छोटी-बड़ी टेक कंपनियां ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए किफायती कीमत में शानदार एलईडी स्मार्ट टीवी लॉन्च कर रही हैं। यही वजह है कि अब भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में स्मार्ट टीवी की बाढ़ आ गई है। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए कम कीमत में बेहतर स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास विकल्प लेकर आए हैं। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है। आइए इन स्मार्ट टीवी पर डालते हैं एक नजर...

    Realme Smart TV
    Realme Smart TV - फोटो : Realme

    Realme Smart Tv

    रियलमी ने हाल ही में अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। आपको इस टिवी में 32 इंच का डिस्प्ले, स्टैंडर्ड, विविड, स्पोर्ट, मूवी, गेम और एनर्जी सेविंग जैसे 7 डिस्प्ले मोड का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए53 मीडियाटेक प्रोसेस के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है।

    motorola tv
    motorola tv - फोटो : Twitter

    Motorola Smart Tv

    मोटोरोला ने पिछले साल ही इस स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था। आप इस स्मार्ट टीवी को 13,999 रुपये में खरीद सकते है। आपको इसमें 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इस टीवी में शानदार परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड (गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट) का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा आप इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और यूट्यूब के वीडियो देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें