सैमसंग ने लॉन्च किए 16 MP कैमरे वाले तीन शानदार फोन

नए साल पर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने ए सीरीज के तहत तीन शानदार हैंडसेट्स लॉन्च किए हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी ए3 , गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 फोन लॉन्च किए हैं।

कंपनी सबसे पहले इन फोन्स को रूस में लॉन्च करेगी। इसके बाद भारत और अन्य देशों में ये फोन लॉन्च होंगे। वहीं, कंपनी ने अभी इन फोन्स की कीमत के बारे में भी कोई खुलासा नहीं किया है।

गैलेक्सी ए3 के फीचर्स
डिस्प्ले- 4.7 इंच एचडी
प्रोसेसर- 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
रैम-2 जीबी
स्टोरेज- 16 जीबी
कैमरा- 13 मेगापिक्सल(रियर), 8 मेगापिक्सल(फ्रंट )
बैटरी- 2350 mAh