Samsung के इन स्मार्टफोन पर मिल रही है 14,000 रुपये तक की छूट

यदि आप भी सैमसंग के स्मार्टफोन को खरीदने के लिए किसी सेल या ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी स्मार्टफोन के 10 साल पूरे होने के खास मौके पर बंपर सेल का आयोजन किया है। इस सेल में कई स्मार्टफोन पर छूट के साथ भारी कैशबैक भी मिल रहा है। सैमसंग का यह ऑफर 23 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक गैलेक्सी सीरीज के सभी फोन पर मिलेगी।

Samsung Galaxy S10e
इस फोन पर कुल 14,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, हालांकि कैशबैक के लिए आपको एचडीएफसी के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। इस फोन को 55,900 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy S10 और S10 Plus
इन दोनों स्मार्टफोन पर कंपनी 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा यदि आप HDFC के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ पेमेंट करते हैं तो आपको अतिरिक्त 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।