Samsung Galaxy M12: दमदार बैटरी वाले सैमसंग के इस फोन की पहली सेल आज

सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M12 की भारत में आज यानी 18 मार्च को पहली सेल है। गैलेक्सी एम12 को पिछले सप्ताह ही भारत में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M12 में 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। गैलेक्सी एम12 को आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। बता दें कि पिछले महीने Samsung Galaxy M12 को वियतनाम में लॉन्च किया गया है। Galaxy M12 पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M11 का अपग्रेडेड वर्जन है।

Samsung Galaxy M12 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओएस आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 4/6 जीबी रैम और 64/128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Samsung Galaxy M12 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्ससल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।