सैमसंग के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 1,500 रुपये तक की कटौती, मार्च में हुए हैं लॉन्च

सैमसंग ने अपनी ए सीरीज के तीन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। सैमसंग के जिन फोन की कीमतों में कमी हुई है उनमें Samsung Galaxy A10, Galaxy A20 और Galaxy A30 शामिल हैं। नई कीमत के साथ गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए20 और गैलेक्सी ए30 को कंपनी की वेबसाइट, अमेजन और पेटीएम मॉल जैसे स्टोर से खरीदा जा सकता है। बता दें कि इनमें से गैलेक्सी ए10 और गैलेक्सी ए30 को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था जबकि गैलेक्सी ए20 को पिछले महीने कंपनी ने बाजार में उतारा था।

सैमसंग गैलेक्सी ए10 की नई कीमत
कटौती के बाद गैलेक्सी ए10 को 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसे 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी ए10 की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 7884 प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3400mAh की बैटरी है।

सैमसंग गैलेक्सी ए20 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी ए20 को अब 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग 12,490 रुपये में हुई थी। इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई है। इसके अलावा फोन में 6 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 7884 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है। यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा, स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।