जियो ने खेला बड़ा दांव, 2,307 रुपये में स्मार्टफोन, साथ में 5GB फ्री डाटा

रिलायंस जियो ने एयरटेल के 2,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने Lyf ब्रांड के दो स्मार्टफोन की कीमतों में 50 फीसदी की कटौती की है। अब इन फोन को सिर्फ 2,307 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने Lyf के दो स्मार्टफोन C451 और C459 की कीमतों में 50% तक की कमी कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने इन दोनों फोन के साथ 5 जीबी फ्री डाटा भी दे रही है। अगली स्लाइड में जानें नई कीमत।

कटौती के बाद C451 की कीमत 23,92 रुपये और C459 की कीमत 2,692 रुपये हो गई है। वहीं इन दोनों मोबाइल की कीमत क्रमशः 4,699 और 4,999 रुपये है। इन फोन के फ्री प्राइम मेंबरशिप और धन धना धन ऑफर के साथ 149 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिलेगा। डाटा का ऑफर 22 अक्टूबर तक है। अगली स्लाइड में जानें दोनों फोन की खासियत।