Realme Narzo 20 के इस बजट फोन की सेल आज, 64GB वेरियंट की कीमत 10,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Sep 2020 10:14 AM IST
Realme Narzo 20 first Sale in India Today via Flipkart Realme.com at 12 Noon Price in India Specifications
Realme Narzo 20 - फोटो : amarujala

    रियलमी की नई नारजो 20 सीरीज के स्मार्टफोन Realme Narzo 20 की आज यानी 28 सितंबर को पहली सेल है। Realme Narzo 20 को पिछले सप्ताह ही Realme Narzo 20A और Narzo 20 Pro के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

    Realme Narzo 20
    Realme Narzo 20 - फोटो : realme

    Realme Narzo 20 की कीमत

    Realme Narzo 20 की कीमत 10,499 रुपये है और इस कीमत में इस फोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा, वहीं 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये है। यह फोन ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और कुछ ऑफलाइन स्टोर्स से होगी।

    HELIO G85
    HELIO G85 - फोटो : amarujala

    Realme Narzo 20 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट ते साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें