Realme की धमाकेदार सेल: स्मार्टफोन पर मिलेगा 16 हजार तक का डिस्काउंट, जानें कब होगी शुरू

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 16 Sep 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
Realme Festive Days sale Announced Offers on mobile and Laptops upto rs 16000 details in hindi
Realme Festive Days - फोटो : Realme

    रियलमी इंडिया ने अपनी धमाकेदार सेल Realme Festive Days की घोषणा कर दी है। इस सेल में कंपनी के स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट पर 16,000 रुपये तक का डिस्काउंड मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस सेल में रियलमी के हाल ही में लॉन्च Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। रियलमी की इस सेल की शुरुआत 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी। सेल के तहत कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी रियलमी के प्रोडक्ट को खरीदा जा सकेगा।

    बता दें कि 23 सितंबर से ही अमेजन की Amazon Great Indian Festival 2022 सेल और फ्लिपकार्ट की Flipkart Big Billion Days 2022 सेल शुरू हो रही है। इन दोनों सेल के दौरान भी रिलयमी की इस सेल का फायदा लिया जा सकता है।

    Realme GT Neo 3T
    Realme GT Neo 3T - फोटो : Realme

    Realme GT Neo 3T

    Realme Festive Days सेल में कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन Realme GT Neo 3T को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इस फोन को 16 सितंबर यानी आज ही लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन इस फोन को Realme Festive Days सेल में 7 हजार के डिस्काउंट में खरीदा जा सकेगा। इस फोन में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 5 जीबी तक डायनेमिक रैम भी है। फोन के साथ स्टेनलेस स्टील वैपर कूलिंग सिस्टम भी है।

    Realme GT 2 Pro
    Realme GT 2 Pro - फोटो : amarujala

    Realme GT 2 Pro

    रियलमी की इस सेल में Realme GT 2 Pro को 15 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन इस फोन को सेल में 17 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। Realme GT 2 Pro में 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। 5G कनेक्टिविटी वाले इस फोन में 5,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें