Realme 8 5G का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 13999 रुपये

Realme 8 5G का एक नया वेरियंट भारत में लॉन्च हो गया है। Realme 8 5G को अब एक नई रैम और स्टोरेज में पेश किया गया है। पिछले महीने ही Realme 8 5G को भारत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने Realme 8 5G का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में लॉन्च किया है। Realme 8 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Realme 8 5G भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन है।

Realme 8 5G की कीमत
Realme 8 5G के नए यानी 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Realme 8 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू कलर में मिलेगा। नए वेरियंट की बिक्री 18 मई से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से होगी।

Realme 8 5G की स्पेसिफिकेशन
Realme 8 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रायल ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम है। साथ ही आपको वर्चुअल रैम भी मिलेगा।
- Realme 7i को भारत में मिलने लगा एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 का अपडेट
- व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से हुई लागू, शर्तें ना मानने पर यूजर्स नहीं कर पाएंगे इन फीचर्स का प्रयोग
- WhatsApp Privacy Policy: क्या आपको इसे स्वीकार करना चाहिए?
- गजब की किस्मत: अमेजन से मंगाया माउथ वॉश, डिलीवर हुआ 13000 रुपये का स्मार्टफोन