Realme 3 हुआ भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 3 लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में 4 मार्च को हुई। इस फोन की खासियतों की बात करें तो Realme 3 में वाटरड्रॉप नॉट डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी मिलेगी। रियलमी ने रियलमी 3 के अलावा रियलमी 3 प्रो की भी जानकारी दी और कहा कि इस फोन को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी 3 प्रो को 48 मेगापिक्सल कैमरे और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

रियलमी 3 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ2.0 है। इसमें आपको फेस अनलॉक भी मिलेगा।