Snapdragon 8 Gen 2: लॉन्च हुआ क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर, जानें खासियत और परफॉरमेंस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 16 Nov 2022 01:13 PM IST
सार

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 के साथ Snapdragon 8 Gen 1 के मुकाबले 35 प्रतिशत तक बेहतर रफॉरमेंस देखने मिलती है। नए प्रोसेसर के GPU और CPU दोनों को इंप्रूव किया गया है।

विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC Launched with high performance All Details in hindi
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 - फोटो : Qualcomm

    क्वालकॉम ने इस साल की टेक समिट-2022 में अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Snapdragon 8 Gen 1 और 8+ Gen 1 के अपग्रेडेड वर्जन के दौर पर पेश किया है। इस प्रोसेसर में पिछले प्रोसेसर के मुकाबले कई चीजों को इंप्रूव किया गया है। नए स्मार्टफोन प्रोसेसर के साथ अपग्रेडेड CPU मिलता है, जो नया Kyro CPU डिजाइन (1+4+3) के साथ आता है। वहीं यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 4nm प्रोसेस नोड पर काम करता है।

    Snapdragon 8 Gen 2
    Snapdragon 8 Gen 2 - फोटो : Qualcomm

    Snapdragon 8 Gen 2 की खासियत

    नए प्रोसेसर के साथ Snapdragon 8 Gen 1 के मुकाबले 35 प्रतिशत तक बेहतर परफॉरमेंस देखने मिलती है। Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 के GPU और CPU दोनों को इंप्रूव किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पिछली जेनरेशन के मुकाबले 25 प्रतिशत तेज गति से काम करता है। इसके साथ Adreno 740 GPU का सपोर्ट है, जो फास्ट होने के साथ ही 40 प्रतिशत तक बैटरी को कम कंज्यूम करता है। वहीं प्रोसेसर के साथ नया Kyro CPU डिजाइन (1+4+3) मिलता है, जिसमें 1 प्राइम कोर, 4 गोल्ड कोर और 3 एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर की अन्य खासियत की बात करें तो इसके साथ Wi-Fi 7, Bluetooth v5.3 और सिंगल कोर में 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड मिलती है।

    Snapdragon 8 Gen 2
    Snapdragon 8 Gen 2 - फोटो : Qualcomm

    गेमिंग एक्सपीरियंस होगा बेहतर

    Snapdragon 8 Gen 2 में गेमिंग एक्सपीरियंस और हार्डवेयर परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए रे-ट्रेसिंग फीचर दिया है, जो गेमिंग के दौरान रियल लाइफ एक्सपीरियंस देगा। कंपनी का दावा है कि नया प्रोसेसर पहला मोबाइल प्रोसेसर है जिसके साथ Nvidia के एआई INT4 फॉर्मेट का सपोर्ट मिलता है। इससे प्रोसेसर की परफॉरमेंस में 60 फीसदी तक की बढ़ोतरी होती है। यह Unreal Engine 5 और मेटाह्यूमन फ्रेमवर्क को भी सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें