PTron Bassbuds Nyx review: 1299 रुपये की कीमत में शानदार डिजाइन वाला ईयरबड्स, क्या आपके लिए है बेस्ट?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 05 Dec 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
PTron Bassbuds NYX Review in Hindi Check Price and Specifications Full Details
PTron Bassbuds Nyx review - फोटो : अमर उजाला

    घरेलू कंपनी PTron ने हाल ही में अपने नए और स्टाइलिश ईयरबड्स PTron Bassbuds Nyx को लॉन्च किया है। ईयरबड्स के साथ ट्रांसपैरेंट डिजाइन दी गई है। PTron Bassbuds Nyx ईयरबड्स की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है, इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। PTron Bassbuds Nyx के साथ 10mm का ऑडियो ड्राइवर और 50ms की लो-लैटेंसी का सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिलती है। PTron Bassbuds Nyx ईयरबड्स को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं।

    PTron Bassbuds Nyx review
    PTron Bassbuds Nyx review - फोटो : अमर उजाला

    PTron Bassbuds Nyx review: डिजाइन

    PTron के नए ईयरबड्स की डिजाइन की बात करें तो यह नथिंग ईयरबड्स की तरह ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन केस में आता है। हालांकि, नथिंग ईयरबड्स की कीमत इससे कई गुना अधिक है। ऐसे में 1,299 रुपये की कीमत में आने वाले PTron Bassbuds Nyx ईयरबड्स को केस के साथ देखने पर अच्छा फील आता है। ईयरबड्स के साथ हाफ इन-ईयर डिजाइन मिलता है। ईयरबड्स के केस में एक एलईडी डिस्प्ले बैटरी इंडिकेटर भी दिया गया है, जिसके साथ गोल्डन कलर की कवरिंग मिलती है।

    ईयरबड्स के केस के साथ ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलता है, जबकि ईयरबड्स व्हाइट और ब्लैक कलर में मिलते हैं। ईयरबड्स की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। ईयरबड्स के साथ कंपनी का लोगो मिलता है, जबकि केस में एलईडी डिस्प्ले के ठीक नीचे कंपनी का लोगो दिया गया है, जो केस को बंद करने पर छिप जाता है। केस के प्लास्टिक की क्वालिटी थोड़ी हल्की लगती है। इसका हिंज भी कमजोर लगता है। केस ट्रांसपेरेंट है, इसलिए इसपर आसानी से स्क्रैच पड़ते हैं।

    PTron Bassbuds Nyx review
    PTron Bassbuds Nyx review - फोटो : अमर उजाला

    PTron Bassbuds Nyx review: स्पेसिफिकेशन

    ईयरबड्स के साथ 10mm का ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ 50ms की लो-लैटेंसी का सपोर्ट भी है। PTron Bassbuds Nyx में हेवी बास और बेस्ट ट्यूनिंग का दावा है। ईयरबड्स को लैपटॉप के अलावा फोन और टीवी के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। pTron Bassbuds Nyx में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट दिया गया है।

    ईयरबड्स के साथ टच कंट्रोल मिलता है। इसमें मोनो और स्टीरियो मोड भी हैं। केस के साथ एलईडी बैटरी इंडिकेटर और कॉलिंग में स्टीरियो ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स के साथ पैसिव न्वाइस कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें