Paytm मॉल रिपब्लिक डे सेल: 999 रुपये से कम में खरीदें सोनी-JBL के 10 हेडफोन

Paytm ने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिप्बलिक डे सेल का आयोजन किया है। पेटीएम मॉल की यह सेल 26 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, पावरबैंक जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल में से हम आपके लिए ऐसे 10 ब्रांडेड हेडफोन की लिस्ट निकालकर लाए हैं जिनकी कीमत 999 रुपये से कम है। साथ ही आपको बता दें कि यदि आप अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 10 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा। आइए जानते हैं सोनी, जेबीएल के हेडफोन्स के बारे में।

Sony MDR-EX155- इस हेडफोन को सिर्फ 898 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसके साथ 108 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

Philips Bass+ SHE4305- इस हेडफोन में आपको माइक भी मिलेगा यानि आप हेडफोन के जरिए फोन पर बात कर सकते हैं। इस हेडफोन को 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 96 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।