Oppo Reno, Oppo Reno 10x Zoom की भारत में पहली सेल आज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 07 Jun 2019 11:27 AM IST
Oppo Reno, Oppo Reno 10x Zoom first sale in India today via Amazon: Price and specifications
Oppo Reno 10x Zoom - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने पिछले महीने भारत में अपने दो स्मार्टफोन Oppo Reno और Oppo Reno 10x Zoom लॉन्च किए थे। अभी तक इन दोनों फोन की बिक्री नहीं हो रही थी, वहीं आज यानि 7 जून को इन दोनों फोन की पहली सेल है। ओप्पो रेनो और ओप्पो रेनो 10Xजूम को आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। Oppo Reno और Oppo Reno 10x Zoom की खासियतों की बात करें तो इनमें शार्क फिन स्टाइल में सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Oppo Reno 10x Zoom कंपनी का पहला ऐसा फोन है जिसमें 10x हाईब्रिड जूम दिया गया है।

    Oppo Reno, Oppo Reno 10x Zoom की भारत में पहली सेल आज

    Oppo Reno, Oppo Reno 10x Zoom की कीमत

    Oppo Reno की भारत में कीमत 32,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 8GB जीबी रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन सिर्फ जेट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। Oppo Reno 10x Zoom की कीमत की बात करें तो इस फोन के 6GB+128GB वेरियंट की कीमत 39,990 रुपये और 8GB+256GB मॉडल की कीमत 49,990 रुपये है। वहीं ओप्पो ने कहा है कि Oppo Reno 10x Zoom का 6GB रैम वेरियंट फ्लिपकार्ट से बिकेगा। यह फोन आपको ओशियन ब्लू और जेट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Oppo Reno
    Oppo Reno - फोटो : amar ujala

    Oppo Reno की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है और इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। इस फोन में आपको 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला मिलेगा। इस फोन में 3765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें