पॉप अप सेल्फी कैमरे वाले Oppo K3 को खरीदने का फिर से मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 30 Jul 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Oppo K3 Sale Today via Amazon Price Sale Offers Specifications
Oppo k3 - फोटो : social media

    ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपना एक नया पॉप अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo K3 लॉन्च किया है। Oppo K3 की खासियतों की बात करें तो इसमें गेमबूस्ट 2.0 प्री-लोडेड मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC 3.0 का सपोर्ट दिया है। Oppo K3 को आज यानी 30 जुलाई को फिर से खरीदने का मौका है। इससे पहले 23 जुलाई को ओप्पो के3 की पहली सेल हुई थी। फोन को आज दोपहर 12 बजे अमेजन से खरीदा जा सकता है।

    Oppo k3
    Oppo k3 - फोटो : social media

    Oppo K3 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    भारत में Oppo K3 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये है। वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज के साथ 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये है। फोन की बिक्री अमेजन से 23 जुलाई से होगी। यह फोन ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। यदि आप फोन को खरीदने के लिए अमेजन पे से पेमेंट करते हैं तो आपको 1,000 रुपया का कैशबैक मिलेगा। वहीं जियो की ओर से ग्राहकों को 7,050 रुपये का फायदा होगा।

    Oppo k3
    Oppo k3 - फोटो : social media

    Oppo K3 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें