लॉन्चिंग से पहले Oppo F11 Pro के फीचर्स लीक, 20 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 03 Mar 2019 02:09 PM IST
Oppo F11 Pro specifications leaked ahead of 5th March Launch
OPPO F11 Pro

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo 5 मार्च को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F11 Pro लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने भी फोन के कई फीचर्स के बारे में जानकारी दी है, वहीं कुछ फीचर्स लीक भी हुए हैं। बता दें कि ओप्पो एफ11 प्रो की लॉन्चिंग 5 मार्च को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में होगी। इस फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा।

    OPPO F11 Pro
    OPPO F11 Pro

    Oppo F11 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    OPPO F11 Pro
    OPPO F11 Pro

    OPPO F11 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें