Oppo A53 की कीमत में 2500 रुपये तक की कटौती, फोन के फीचर्स हैं कमाल के

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 May 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Oppo A53 2020 Price in India Cut by upto Rs 2500 Now Starts at Rs 10990
Oppo A53 - फोटो : Oppo India

    ओप्पो इंडिया ने अपने एक साल पुराने फोन Oppo A53 की कीमत में कटौती कर दी है। Oppo A53 2020 को भारत में दो वेरियंट में लॉन्च किया गया था और अब दोनों वेरियंट की कीमत में कटौती हुई है। नई कीमत के साथ Oppo A53 2020 के दोनों वेरियंट को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो Oppo A53 2020 में पंचहोल डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Oppo A53 2020 का मुकाबला Realme 6, Samsung Galaxy M31 और Redmi Note 9 Pro जैसे स्मार्टफोन से है।

    oppo a53
    oppo a53 - फोटो : flipkart

    Oppo A53 2020 की नई कीमत

    फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के मुताबिक Oppo A53 2020 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,990 रुपये है जो कि पहले 12,990 रुपये थी। यानी इस मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसे 15,490 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन इलेक्ट्रिक ब्लैक, फेरी व्हाइट और फैंसी ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि नई कीमत केवल फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के लिए है या हमेशा के लिए है।

    Oppo A53
    Oppo A53 - फोटो : Oppo India

    Oppo A53 2020 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A53 2020 में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्कीन का रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल्स है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेज 90Hz है। फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया है। यह स्मार्टफोन Android 10 के साथ ColorOS 7.2 पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 4GB/64GB और 6GB/128GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। ग्राहक इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें