Nokia C21 Plus vs Realme C35: 15 हजार रुपये में कौन सा फोन है बेस्ट?

नोकिया ने हाल ही में Nokia C21 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस फोन को 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। रियलमी ने भी अपने नए स्मार्टफोन Realme C35 को लॉन्च किया है, जो 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ आता है। दोनों ही स्मार्टफोन को लगभग एक ही समय और एक जैसी कीमत पर लॉन्च किया गया है। ऐसे में इन दोनों स्मार्टफोन के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे Nokia C21 Plus vs Realme C35 में कौनसा फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चलिए जानते हैं...

Nokia C21 दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,299 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,299 रुपये है। फोन दो कलर ऑप्शन डार्क सियान और वार्म ग्रे में मिलता है। इस फोन के साथ वायर्ड ईयरफोन भी मिलती है। फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।realme C35 को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये, 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में लिस्ट किया गया है। फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है।

Nokia C21 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले 20:9 के आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। फोन में ऑक्टा कोर का Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है, जो एंड्रॉयड 11 के साथ आता है और कंपनी ने दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। रिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स भी मिलते हैं।Realme C35 में 6.6 इंच की फुल HD+ कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R एडिशन मिलता है। Realme C35 में Unisoc T616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है।