मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की जानकारी लीक, जानिए क्या होगा खास

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 06 Dec 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
moto g5 g5 plus specifications leaked online
Moto G5

    मोटो के पांचवी पीढ़ी के मोटो जी डिवाइस के तस्वीरें व स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इसके बारे में एंड्रॉयड सोल ने पोस्ट की हैं।

    Moto G5
    Moto G5

    तस्वीरों में डिवाइस का फ्रंट देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि मोटो जी5 प्लस में फ्रंट पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि मोटो जी5 में सेंसर नहीं होगा। उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों डिवाइस टर्बो चार्जिंग फ़ीचर के साथ आएंगे।

    Moto G5
    Moto G5

    कैमरा और डिस्प्ले

    मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन होंगे। लेकिन मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल जबकि मोटो जी5 प्लस में 16 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इन फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें