Moto E32s vs Lava Blaze: 10 हजार रुपये की कीमत में कौन है बेस्ट फोन, जानिए फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 08 Jul 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
Moto E32s vs Lava Blaze which phone is best under rs 10000 price specifications battery camera
Moto E32s vs Lava Blaze - फोटो : अमर उजाला

    मोटो इंडिया लगातार स्मार्टफोन मार्केट नें नए-नए बजट सेगमेंट और एंट्री लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। हाल ही में मोटो ने Moto E32s भी लॉन्च किया है। Moto E32s के इस फोन के टक्कर में भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने भी Lava Blaze को लॉन्च किया है। Moto E32s की शुरुआती कीमत जहां 8,999 रुपये है, वहीं Lava Blaze की शुरुआती कीमत 8,699 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं कि दोनों फोन में क्या है खास और आपको क्या-क्या फीचर्स मिलने वालें हैं?

    Moto E32s vs Lava Blaze
    Moto E32s vs Lava Blaze - फोटो : फ्लिपकार्ट

    Moto E32s के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ भी आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। Moto E32s को मिस्टी सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है।Lava Blaze की शुरुआती कीमत 8,699 रुपये है। इसके साथ 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Lava Blaze को ग्लास ग्रीन, ग्लास ब्लैक और ग्लास ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

    Moto E32s vs Lava Blaze
    Moto E32s vs Lava Blaze - फोटो : फ्लिपकार्ट

    Moto E32s में मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 दिया गया है। कंपनी ने गारंटी के साथ कहा है कि Moto E32s को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इसी के साथ Moto E32s 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।Lava Blaze में भी 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। लावा के इस फोन में मीडियाटेक Helio A22 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 दिया गया है। इसके साथ Lava Blaze में एक साल की वारंटी और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। कंपनी ने 100 दिनों की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा भी दी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें