Jio Phone 3 में होगी टच-स्क्रीन डिस्प्ले, अगस्त से हो सकती है डिलीवरी

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Wed, 06 Feb 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
reliance Jio Phone 3 may launch with touch screen display, Know price and specifications
jio phone 3

    हर साल रिलायंस जियो के नए फोन को लेकर खबरें आती हैं। पिछले साल कंपनी ने रिलायंस जियो फोन 2 को लॉन्च किया है। जियो फोन 2, जियो फोन से काफी अलग है, जियो फोन में जहां में साधारण कीपैड है, वहीं जियो फोन 2 में क्वॉर्टी कीबोर्ड है। वहीं अब खबर है कि रिलायंस जियो जल्द ही भारत में जियो फोन 3 लॉन्च करने वाला है जिसमें टच स्क्रीन का सपोर्ट मिलेगा यानि दूसरे शब्दों में कहें तो जियो फोन 3 एक स्मार्टफोन होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    jio phone 3
    jio phone 3

    BeetelBite की रिपोर्ट्स की मानें तो जियो फोन 3 में 5 इंच टच-स्क्रीन मिलेगी और इस फोन को 2 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाने का भी विकल्प होगा।

    Android Go
    Android Go

    बताया जा रहा है कि जियो फोन 3 में एंड्रॉयड ओरियो 8 का गो वर्जन दिया जाएगा। बता दें कि एंड्रॉयड गो वर्जन कम रैम व स्टोरेज स्मार्टफोन के लिए बेहतर ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके साथ गूगल के कई सारे लाइट ऐप्स भी मिलते हैं। अगली स्लाइड में जानें कीमत।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें