No Camera iPhone: कभी देखा है बिना कैमरे वाला आईफोन? जानें क्यों बनाए जाते हैं और कौन करता है इस्तेमाल
iPhone Without Camera:
इन दिनों सोशल मीडिया पर बिना कैमरा वाला आईफोन खूब ट्रेंड कर रहा है। साधारण iPhone की तरह दिखने वाले इस फोन में एक भी कैमरा नहीं है। आइए जानते हैं बिना कैमरे वाला iPhone कंपनी क्यों बनाती है और इसे खरीदने के लिए आपको क्या करना होगा।

हाल ही में सोशल मीडिया पर बिना कैमरे वाले iPhone का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि इस तरह का भी आईफोन मिल रहा है, तो कई लोग यह जानना चाहते हैं कि इस तरह के फोन आखिर बनाए ही क्यों जा रहे हैं? अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं तो यहां हम इसी के बारे में आपको डिटेल में बताने वाले हैं।

बिना कैमरे वाले iPhone का क्या काम?
दुनियाभर में कई एक्सपर्ट्स iPhone को एंड्रॉयड स्माटर्फोन से अधिक सुरक्षित मानते हैं। इसी वजह से कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को इंटरनल कम्यूनिकेशन के लिए iPhone ही देती हैं। हालांकि, मिलिट्री पर्सपस से आने वाले iPhone में सुरक्षा कारणों से सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में कई बदलाव किए जाते हैं। बता दें कि मिलिट्री और सिक्रेट प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले लोगों पर हैकिंग का खतरा लगातार बना रहता है। उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्मार्टफोन को हैकर हैक कर वीडियो बना सकते हैं। इसलिए कई देशों में मिलिट्री, न्यूक्लियर प्लांट, रिसर्च लैबोरेटरी और सिक्रेट प्रोजेक्ट में काम करने वाले लोगों को दिए गए iPhone में कैमरे नहीं होते। ऐसे फोन बस कुछ बेसिक फीचर्स के साथ आते हैं।

नो कैमरा जोन बड़ी वजह
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई यूजर्स ने Reddit पर साझा किया कि जहां वे काम करते थे, वहां फोटो खींचने की अनुमति नहीं थी। इसलिए कर्मचारियों को बिना कैमरे वाले iPhones दिए जाते थे। इससे कंपनियों को इंटरनल जानकारी गुप्त बनाए रखने में मदद मिलती है और डिवाइस हैकिंग और स्पाइंग से भी बचा रहता है।