World Cup 2019: TV खरीदने की तलाश में हैं तो यह लिस्ट देख लें, शुरुआती कीमत Rs.3,699

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 01 Jun 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
ICC Cricket World Cup 2019: Want to buy smart and 4k cheapest tv, here is the list
विश्व कप 2019 - फोटो : amar ujala

    क्रिकेट विश्व कप 2019 का आगाज हो चुका है। आप में से कई लोग क्रिकेट के दीवाने होंगे। ऐसे में आपके घर पर टीवी भी होगा, लेकिन यह भी संभव है कि कुछ लोगों के पास टीवी नहीं होगा। वैसे भी भारत में क्रिकेट किसी त्यौहार से कम नहीं होता है तो इस वर्ल्ड कप 2019 के दौरान घर पर टीवी ना हो तो क्रिकेट का मजा किरकिरा हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ टीवी के बारे में बताते हैं जो इस क्रिकेट विश्व का मजा आपके लिए दोगुना कर सकते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...

    Detel D1 LCD TV
    Detel D1 LCD TV

    Detel D1 LCD

    सबसे सस्ता फीचर लॉन्च करके सुर्खियां बटोरनी वाली कंपनी Detel ने कुछ दिन पहले ही भारत में Detel D1 LCD टीवी लॉन्च किया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे सस्ता एलसीडी TV है। डीटेल के इस टीवी की कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन वर्ल्ड कप 2019 ऑफर के तहत इसे 3,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 19 इंच की डिस्प्ले है और ए प्लस ग्रेड का पैनल है। इस टीवी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें HDMI पोर्ट के साथ-साथ USB पोर्ट भी दिया गया है। ऐसे में आप इस टीवी को लैपटॉप या कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकेंगे। इस टीवी में 12W का स्पीकर है। साथ ही इसमें पावर ऑडियो कंट्रोलर भी है और इसमें गेम भी प्रीलोडेड मिलेंगे।

    Thomson R9
    Thomson R9 - फोटो : Flipkart

    Thomson R9

    यदि आप एलईडी टीवी खरीदना चाहते हैं तो आप Thomson R9 को सिर्फ 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 24 इंच की डिस्प्ले, 20वॉट का स्पीकर, 2एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट मिलेंगे। इस टीवी को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें