इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किए 3 शानदार लैपटॉप, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

अगर आप भी कम कीमत में शानदार लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अमेरिकी कंपनी I-Life ने भारत में 3 लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं जिनकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है और इन लैपटॉप में 10,000 एमएएच तक की दमदार बैटरी मिलेगी। ये सभी लैपटॉप फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है और 3 मई से डिलीवरी शुरू होगी।

i-Life ZED BOOK
i-Life ZED BOOK- इस लैपटॉप में आपको 10.1 इंच की टच-स्क्रीन डिस्प्ले है। डिस्प्ले को अलग भी किया जा सकेगा। इसके अलाव इस लैपटॉप में इंटेल का एटम क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 6 घंटे का बैटरी बैकअप और 32 जीबी स्टोरेज है। यह लैपटॉप गोल्ड और ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसमें 5000 mAh की बैटरी मिलेगी।

i-Life ZED AIR - इस लैपटॉप में भी आपको इंटेल का क्वॉडकोर प्रोसेसर मिलेगा और इसमें बी 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। इसमें 64 बिट का विंडोज 10 ओएस दिया गया है। इसमें आपको 10000 mAh की बैटरी मिलेगीॉ, हालांकि इसमें आपको टच-स्क्रीन डिस्प्ले नहीं मिलेगी। इस लैपटॉप की कीमत 12,990 रुपये है।