Huawei P30 Lite भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 09 Apr 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Huawei P30 Lite Launched in India, know price and specifications
Huawei P30 Lite - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवाव ने मंगलवार को भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें हुवावे पी30 प्रो को प्रीमियम सिगमेंट में और Huawei P30 Lite को मिडरेंज सिंगमेंट में पेश किया गया है। इससे पहले इन दोनों फोन को पिछले महीने ही पेरिस में लॉन्च किया गया था। इनमें से हुवावे पी30 लाइट में तीन रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तो आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से।

    Huawei P30 Lite
    Huawei P30 Lite

    Huawei P30 Lite की कीमत

    फोन की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,990 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक, पीकॉक ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री अमेजन से 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे प्राइम मेंबर्स के लिए और 26 अप्रैल से सभी के लिए होगी। फोन को दुकानों से भी खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2.2 टीबी डाटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    Huawei P30 Lite
    Huawei P30 Lite

    Huawei P30 Lite की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0.1 आधारित EMUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.15 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2312 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 710 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 4 और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें