फोन नहीं, PA की तरह काम करेंगे HTC यू अल्ट्रा और यू प्ले

टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Wed, 22 Feb 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
HTC U Ultra and U Play become special with AI powered technology
एचटीसी अल्ट्रा - फोटो : HTC

    एचटीसी ने भारत में एचटीसी यू अल्ट्रा और यू प्ले स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, लेकिन फोन की कीमत इतनी है कि लेने से पहले लोगों को दो बार सोचना पड़ रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर ये फोन इतने महंगे क्यों हैं?

    एचटीसी यू प्ले
    एचटीसी यू प्ले - फोटो : HTC

    एचटीसी यू अल्ट्रा में डिस्प्ले 5.70 इंच, बैटरी 3000 एमएएच, प्रोसेसर, 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर, फ्रंट कैमरा, 16 मेगापिक्सल, रिजॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल, रैम 4 जीबी, ओएस एंड्रॉ़यड 7.0, स्टोरेज 64 जीबी और रियर कैमरा 12 मेगा पिक्सल है। इसकी कीमत भारत में 59,990 रुपये है।

    एचटीसी यू प्ले
    एचटीसी यू प्ले - फोटो : HTC

    एचटीसी यू प्ले में डिस्प्ले 5.20 इंच, बैटरी 2500 एमएएच, प्रोसेसर, ऑक्टा-कोर, फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल, रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल, रैम 3 जीबी, ओएस एंड्रॉ़यड 7.0, स्टोरेज 32 जीबी, रियर कैमरा 16 मेगापिक्स और कीमत 39,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें