HTC ने लॉन्च किया Evo10, जानिए कीमत और खासियत

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC ने नया स्मार्टफोन 10 ईवो लॉन्च किया है। यह पिछले साल अमेरिका में लॉन्च हुए HTC बोल्ट का ही वेरियंट है। भारत में इसका 32GB वेरियंट उपलब्ध करवाया गया है।

सबसे अहम बात ये है कि HTC ने इसमें 3.5 ऑडियो जैक नहीं दिया है। बल्कि चार्जिंग पोर्ट ही ऑडियो जैक की तरह काम करेगा। साथ ही यह एचटीसी की बूमसाउंड एडेप्टिव ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

इसके अलावा स्प्लिट स्क्रीन व्यू आपको एक दम नया अहसास कराता है। इसके साथ आपको गूगल फोटोज ऐप पर फोटो सेव करने के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज मिलती है।