Honor 20 की पहली सेल आज, इसमें है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 25 Jun 2019 09:26 AM IST
Honor 20 first sale in India today Via flipkart, Know price and specifications
Honor 20 - फोटो : Flipkart

    हुवावे ने जून 2019 की शुरुआत में ही चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर ने भारत में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i शामिल हैं। इन तीनों फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल के कैमरे दिए हैं। इनमें से Honor 20 की आज यानी 25 जून को पहली सेल है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    Honor 20 Pro, Honor 20
    Honor 20 Pro, Honor 20 - फोटो : social media

    Honor 20 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Magic UI 2.1 मिलेगा। इसके अलालाव फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसमें हाई सीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर के सात 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Honor 20
    Honor 20 - फोटो : Flipkart

    ऑनर 20 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में रियर पैनल पर 4 कैमरे हैं जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का पंचहोल डिस्प्ले सेल्फी कैमरा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें