Amazon: ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन पर मिल रहा दमदार डिस्काउंट, 15 हजार की कीमत में ये हैं बेस्ट

अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो गई है। यह सेल चार अगस्त से आठ अगस्त तक चलने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि इस सेल के दौरान अमेजन एसबीआई क्रेडिट कार्ड या ईएमआई के जरिए लेनदेन पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त तत्काल छूट प्रदान कर रहा है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ऑडियो डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न उत्पादों पर पर्याप्त छूट मिल रही है। यदि आप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है। इस रिपोर्ट में हम आपको 15 हजार से कम कीमत वाले टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे।

Realme narzo N53
रियलमी नार्जो N53 की कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन के साथ अमेजन पर 10,350 तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। Realme Narzo N53 में 6.74 इंच HD+ IPS LCD स्क्रीन से लैस है। फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह 90.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ऑफर करता है। अन्य डिस्प्ले फीचर्स में 80Hz टच सैंपलिंग रेट और 450 निट्स ब्राइटनेस शामिल हैं। रियलमी के इस फोन में Unisoc T612 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा है। Realme Narzo N53 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Samsung Galaxy M13
सैमसंग के इस फोन को अमेजन सेल में 11,649 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फोन के साथ 11,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फोन में 6.60 इंच FHD+ टचस्क्रीन डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर सैमसंग Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है। फोन में एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम, 6000mAh बैटरी और 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल, और एक 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।