Garmin ने भारत में लॉन्च की स्मार्टवॉच, इसकी कीमत में मिल जाएंगे दो iPhone 11

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 27 Sep 2019 03:47 PM IST
Garmin Marq Luxury Smartwatches Launched in India at Strarting Prices of Rs 141990
Garmin Marq - फोटो : Garmin

    Garmin ने भारत में अपना नया लग्जरी स्मार्टवॉच कलेक्शन पेश की है जिसे कंपनी ने Marq नाम दिया है और इसके तहत मार्क ड्राइवर, मार्क एथलिट, मार्क एविएटर, मार्क कैप्टेन और मार्क एक्सपेडिशन स्मार्टवॉच पेश किए गए हैं।

    Garmin Marq Expedition
    Garmin Marq Expedition - फोटो : Garmin

    इन सभी स्मार्टवॉच में अलवेज ऑन डिस्प्ले, सूर्य की रौशनी में दिखाई देने वाला डिस्प्ले पैनल और जीपीएस जैसे सपोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट म्यूजिक सिस्टम है। Garmin Marq सीरीज की स्मार्टवॉच में हर्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ Ox2 सेंसर भी दिया गया है।

    Marq Athlete
    Marq Athlete - फोटो : garmin

    Garmin Marq सीरीज की स्मार्टवॉच को लेकर 12 दिन की बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा इसमें अल्ट्राट्रैक मोड भी है जिसे ऑन करने के बाद बैटरी का बैकअप 48 घंटे तक मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें