foldable iPhone: क्या सच में एपल ला रहा फोल्डेबल आईफोन, यह वीडियो हुआ वायरल

चीन दुनिया की किसी भी चीज का डुप्लिकेट कॉपी तैयार कर कर सकता है। यहां तक चीन ने नकली सूर्य भी तैयार कर लिया है। अब चीन एक शख्स ने foldable iPhone तैयार कर लिया है, जबकि एपल को अभी तक इसकी कानों-कान खबर नहीं है। सैमसंग ने भी कुछ दिन पहले ही फोल्डेबल फोन ना होने को लेकर एपल का मजाक उड़ाया था। आइए देखते हैं फोल्डेबल आईफोन की एक झलक।

एपल के एक चाइनीज फैन ने अपने इस फोल्डेबल आईफोन को iPhone V नाम दिया है। इस फोल्डेबल आईफोन में clamshell डिस्प्ले है और इस वीडियो को वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म BiliBili पर शेयर किया गया है। foldable iPhone की डिजाइन गैलेक्सी Galaxy Z Flip और Moto Razr जैसी है। शख्स ने आईफोन को एक साथ कनेक्ट करके फोल्डेबल आईफोन तैयार कर दिया है।

नीचे वाले हिस्से में मदरबोर्ड, मेमोरी और प्रोसेसर है, जबकि ऊपरी हिस्से में बैटरी और कैमरा सेंसर है। शख्स ने इस फोल्डेबल आईफोन के लिए पूरे एक साल मेहनत की है। चाइनीज शख्स ने इस फोन को बनाने के लिए तीन प्रिंटर का इस्तेमाल किया है।