Flipkart मोबाइल बोनाजा सेल: स्मार्टफोन खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Nov 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Flipkart Mobile Bonanza Sale: Offers, discounts on Asus, Realme, Xiaomi and samsung smartphones
Flipkart Mobile Bonanza Sale

    यदि आप भी दिवाली के खास मौके पर स्मार्टफोन नहीं खरीद पाए हैं और किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। फ्लिपकार्ट ने खासकर मोबाइल ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनाजा सेल का आयोजन किया है जो 19 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक चलेगा। 3 दिनों तक चलने वाली इस सेल में कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलेगी और साथ ही फ्लैश सेल वाले फोन भी इस सेल में बिना फ्लैश सेल के खरीदे जा सकेंगे। इस सेल में सिर्फ 499 रुपये की ईएमआई पर स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनाजा सेल में कौन से स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिल रही है।

    Asus ZenFone Max Pro M1 Blue Colour variant
    Asus ZenFone Max Pro M1 Blue Colour variant

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस सेल में यदि आप अपने 3जी स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो फ्लिपकार्ट आपको 750 रुपये का डिस्काउंट देगा। फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनाजा सेल में आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट 9,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 10,999 रुपये है। वहीं इस फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 12,999 रुपये है।

    realme 2 pro
    realme 2 pro

    अब रियलमी के स्मार्टफोन की बात करें तो इस सेल में रियलमी 2 प्रो का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 16+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें