फ्लिपकार्ट पर लगी बड़ी सेल, सस्ते में लैपटॉप खरीदने का शानदार मौका, 21 हजार रुपये तक की छूट

यदि आप भी लैपटॉप खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल का कल यानी 20 जून को आखिरी दिन है। इस सेल में कंपनी नेLap it up Saleका भी आयोजन किया है जिसमें लैपटॉप पर भारी छूट मिल रही है। तो आइए जानते हैं कौन-से लैपटॉप पर कितनी छूट मिल रही है।

Apple MacBook Air 2017
एपल का मैकबुक एयर 2017 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 63,990 रुपये में खरीदा सकता है, जबकि इसकी एमआरपी 84,900 रुपये है। वहीं यदि आप गेमिंग के शौकीन हैं तो आप एसर प्रीडेटर हीलियोस 300 का 8 जीबी रैम, 1 टीबी हार्ड ड्राइव और 128 जीबी एसएसडी वाला वेरियंट 59,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसकी एमआरपी 1,04,999 रुपये है।

Asus ROG Strix
इस लैपटॉप का का 8 जीबी रैम, 1 टीबी हार्ड ड्राइव और1 28 जीबी एसएसडी वाला वेरियंट 61,990 रुपये में खरीदा सकता है जबकि इसकी एमआरपी 88,190 रुपये है। वहीं एसर का नाइट्रो 5 रायजेन 5 का 8 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 79,999 रुपये की जगह 46,990 रुपये में मिल रहा है।