Flipkart Vs Amazon sale: किस सेल में कितना मिलेगा डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स से लेकर कैशबैक तक सभी डिटेल जानिए

प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 प्राइम मेंबर्स के लिए आज यानी 22 सितंबर से शुरू हो गई है, वहीं फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स भी आज से ही बिग बिलियन डे 2022 सेल में खरीदारी कर सकेंगे। दोनों ही सेल में स्मार्टफोन के साथ इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर भी भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। यदि आप भी सेल में ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों सेल में मिलने वाले शानदार ऑफर्स और कैशबैक के साथ बैंक ऑफर्स के बारे में भी जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं।

Flipkart Vs Amazon sale: स्मार्टफोन ऑफर्स
अमेजन और फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल में सभी कंपनियों के स्मार्टफोन में अच्छा डिस्काउंट देखने मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 मिनी को 33,990 रुपये की शुरुआती कीमत और आईफोन 11 को 29,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं अमेजन पर आईफोन 12 को 32 हजार रुपये तक की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन के साथ सैमसंग के फोन पर भी भारी डिस्काउंट देखने मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S22+ को 59,999 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं अमेजन से 24,999 रुपये कीमत के Samsung Galaxy M33 5G को 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेजन सेल में वनप्लस के स्मार्टफोन पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। Oneplus 10R prime Edition को सेल में 6,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं यदि एंट्री लेवल फोन की बात करें तो हाल ही में लॉन्च Redmi A1 को अमेजन से 6,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।