Flipkart Sale: 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, 108MP का कैमरा मिलेगा

Flipkart Big Billion Days 2022 की शुरुआत हो गई है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 29 सितंबर तक चलने वाली है। इस सेल में Apple से लेकर Xiaomi, Samsung, Motorola जैसी तमाम कंपनियों के फोन पर छूट मिल रही है। इसके अलावा इस सेल में ICICI औ Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट की इस सेल से हम आपके लिए ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी कीमतें 20,000 रुपये से कम हैं। Flipkart Big Billion Days 2022 sale: 20,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन......

Redmi Note 11SE (Rs. 12,249)
Redmi Note 11SE में 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। इसे आप 12,249 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है। इसमें मीडियाटेक Helio G95 प्रोसेसर के साथ Mali-G76 MC4 GPU है। फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है।

Motorola Moto G5 (Rs. 12,999)
Flipkart Big Billion Days 2022 में Motorola Moto G5 भी एक बेस्ट डील है। इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को आप 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.60 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी है।