Father's Day: पिताजी ने आपको बहुत कुछ दिया, आप उन्हें कुछ खास दीजिए, ये रही लिस्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 16 Jun 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Fathers day 2019: Best gifts for your loving father, smartphone, smartwatch, foot masaage
fathers day gift - फोटो : amar ujala

    पिताजी के सम्मान में हर साल दुनियाभर में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 16 जून को है। फादर्स डे पहली बार 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया। पिताजी के त्याग और समर्पण का कर्ज हम कभी नहीं उतार सकते, लेकिन उन्हें हम इस खास मौके पर कुछ स्पेशल गिफ्ट देकर खुश करने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। तो आइए कुछ गिफ्ट्स पर नजर डालते हैं जिन्हें आप अपने पिताजी को इस फादर्स डे के मौके पर दे सकते हैं।

    Father's Day: पिताजी ने आपको बहुत कुछ दिया, आप उन्हें कुछ खास दीजिए, ये रही लिस्ट
    फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन

    आज के जमाने पर अधिकतर लोग घर से दूर रहे हैं, जबकि उनके माता-पिता घर पर रहे हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा ही है तो आप अपने पिताजी को एक स्मार्टफोन दे सकते हैं ताकि वे समय-समय पर आपसे वीडियो कॉलिंग करके बातें कर सकें और फोटो वीडियो आपके साथ शेयर कर सकें। साथ ही आपके लिए भी बढ़िया होगा कि आप उनसे लाइव बातें कर सकेंगे। यदि आपका बजट कम है तो आप टेक्नो, इनफिनिक्स, रियलमी, नोकिया, आईटेल और शाओमी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इन कंपनियों के कई स्मार्टफोन आपको 5-10 हजार रुपये के बीच मिल जाएंगे।

    SAREGAMA
    SAREGAMA

    सारेगामा कारवां

    यदि आपके पिताजी संगीत के शौकीन हैं तो उनके लिए सारेगामा कारवां से बेहतर कोई गिफ्ट नहीं होगा। इसमें आपको 90 के दशक के 5 हजार सदाबहार गाने मिलेंगे। साथ ही इसमें रेडियो, पेन ड्राइव और ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मिलेगा। सारेगामा कारवां प्लेयर्स के कई वर्जन हैं जिनकी शुरुआती कीमत 1,842 रुपये है। इसके अलावा आप शानदार ब्लूटूथ स्पीकर भी गिफ्ट कर सकते हैं। स्पीकर आप जेबीएल, अल्टीमेट इयर्स का- वंडरबूम या फिर बोट जैसी कंपनियों के ब्लूटूथ स्पीकर्स खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें