जरूरतमंद छात्रों को स्मार्टफोन दे रही है यह कंपनी, आप भी पुराने फोन दे सकते हैं दान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Jun 2020 01:58 PM IST
Cashify Unveils Donate for Education Campaign to provide Refurbished Smartphones for the Students in Need
Donate your old phone - फोटो : cashify

    देश-दुनिया में संक्रमण फैलने के बाद लाखों लोग घर से काम कर रहे हैं। इस दौरान अधिकतर स्कूल और कॉलेज की क्लासेज भी ऑनलाइन ही चल रही हैं। ऐसे में क्लासेज के लिए बच्चों को स्मार्टफोन की जरूरत पड़ रही है। जो बच्चे स्मार्टफोन में खरीदने में सक्षम हैं, उनकी तो ऑनलाइन क्लासेज हो रही हैं लेकिन जिन बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है।

    Donate your old phone
    Donate your old phone - फोटो : cashify

    ऐसे बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत की प्रमुख रिफर्बिश्ड फोन बेचने वाली वेबसाइट Cashify आगे आई है। कैशीफाई ने जरूरतमंद बच्चों को रिफर्बिश्ड फोन देने का एलान किया है।

    online Class
    online Class - फोटो : Pexels

    कंपनी ने इसके लिए एक नई पहल शुरू की है जिसे "Donate for education" नाम दिया गया है। इस पहल का मकसद लॉकडाउन और संक्रमण के दौर में भी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है। इस पहल के तहत कैशिफाई दिल्ली-एनसीआर की एनजीओ मेरा परिवार और अवंति को रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन देगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें