boAt Rockerz 330 Pro Review: 1,499 रुपये में 60 घंटे बैकअप वाला एक बढ़िया नेकबैंड

घरेलू कंपनी boAt ने पिछले साल दिसंबर में वायरलेस नेकबैंड boAt Rockerz 330 Pro को लॉन्च किया है। boAt Rockerz 330 Pro की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी जबरदस्त बैटरी लाइफ को लेकर है। boAt Rockerz 330 Pro की बैटरी लाइफ को लेकर एक बार की चार्जिंग के बाद 60 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा बोट के इस नेकबैंड में फास्ट चार्जिंग भी दी गई है जिसे कंपनी ने ‘ASAP charge’ नाम दिया है। दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में 20 घंटे का बैकअप मिलेगा। boAt Rockerz 330 Pro की कीमत महज 1,499 रुपये रखी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या वाकई फुल पैसा वसूल है boAt Rockerz 330 Pro?

boAt Rockerz 330 Pro Review: स्पेसिफिकेशन
boAt Rockerz 330 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है। एक बार की फुल चार्जिंग के बाद बोट के इस नेकबैंड की बैटरी को लेकर 60 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल पेयरिंग, क्विकर पेयरिंग, सुपरियर कनेक्टिविटी रेंज और हाई पावर एफिसियंसी मोड भी है। इसमें वर्चुअल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।Rockerz 330 Pro में 10mm का ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर क्रिस्टल क्लियर आवाज का दावा किया गया है। इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिहाज से डिजाइन किया गया है। boAt Rockerz 330 Pro को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है।इस नेकबैंड को पांच कलर में खरीदा जा सकता है जिनमें एक्टिव ब्लैक, नेवी ब्लू, टील ग्रीन, रेजिंग रेड और ब्लैजिंग येल्लो शामिल हैं। boAt ने अपने Rockerz 330 Pro के साथ #LiveTheSound कैंपेन भी शुरू किया है। इसके लिए कंपनी ने इंडियन हिप हॉप म्यूजिशियन अमृतपाल सिंह ढिल्लन के साथ साझेदारी की है।

boAt Rockerz 330 Pro Review: डिजाइन
डिजाइन का जहां तक सवाल है तो boAt Rockerz 330 Pro की डिजाइन आइडियल है। वायर की लेंथ परफेक्ट है। बड्स की फिटिंग भी अच्छी है। boAt Rockerz 330 Pro के साथ बॉक्स में कुछ ईयरटिप्स भी मिलते हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। नेकबैंड काफी मुलायम और मजबूत है। इसके ऊपर सिलिकॉन की कोटिंग दी गई है। राइट साइड में अलग से तीन बटन दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल कॉलिंग, म्यूजिक और वॉल्यूम के लिए हो सकेगा। दोनों बड्स के साथ मैग्नेट है जो कि इस्तेमाल ना होने की स्थिति में आपस में चिपक जाते हैं।boAt Rockerz 330 Pro को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। इसेएक्टिव ब्लैक, नेवी ब्लू, टील ग्रीन, रेजिंग रेड और ब्लैजिंग येल्लो कलर में खरीदा जा सकता है।कुल मिलाकर डिजाइन को लेकर हमें कोई समस्या नहीं है।