कान हो जाए खराब इससे पहले जान लें हेडफोन इस्तेमाल के सही तरीके
विज्ञापन

आप ट्रेन में हों या बस में, बाजार में हों या कॉलेज में, आपको हेडफोन लगाए लोग आसानी से दिख जाएंगे। कोई तार वाला हेडफोन लगाए दिखेगा तो कोई ब्लूटूथ हेडफोन के साथ, लेकिन इनमें से कम ही लोग इसके साइड इफेक्ट्स और यूज के तरीके जानते हैं।

हेडफोन लगाने का तरीका
कान में इयरफोन लगाने के लिए कान के छिद्र को ऊपर-नीचे करने के बाद अच्छे तरीके से हेडफोन लगाएं। यदि फोम कवर वाले हेडफोन यूज कर रहे हैं तो फोम को अच्छे से दबाकर कान के छिद्र में एडजस्ट करें।

हेडफोन की फिटिंग
हेडफोन की खराब फिटिंग के कारण भी कई बीमारियां होती हैं। हेडफोन की फिटिंग उसकी साउंड क्वालिटी के लिए भी जिम्मेदार होती है। यदि एक फोम स्लिव्स के साथ फिटिंग नहीं है तो दूसरे और तीसरे स्लिव्स का यूज करें। सभी स्मार्टफोन में 2-3 स्लिव्स एक्स्ट्रा मिलते हैं।
विज्ञापन