Best TWS Earbuds: शानदार साउंड और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं ये ईयरबड्स, कीमत 1,500 रुपये से भी कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 21 Dec 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
Best True Wireless Earbuds Under 1500 In India Check Full List of TWS Earbuds With Price
Best TWS Earbuds - फोटो : iStock

    वायरलेस ईयरबड्स (TWS) को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वायरलेस ईयरबड्स न सिर्फ स्टाइलिश होते हैं बल्कि अच्छी साउंड क्वालिटी भी देते हैं। शुरुआत में वायरलेस ईयरबड्स काफी महंगे हुआ करते थे इसलिए पहुंच से दूर थे। अब मार्केट में कम बजट में भी अच्छी साउंड क्वालिटी वाले वायरलेस ईयरबड्स उपलब्ध हैं। यदि आप भी कम कीमत में अच्छे वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 1,500 रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाले बेस्ट ईयरबड्स के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

    Mivi DuoPods F40
    Mivi DuoPods F40 - फोटो : amar ujala

    Mivi DuoPods F40

    Mivi DuoPods F40 को व्हाइट, ब्लैक, ग्रीन, ब्लैक और ब्लू कलर और 999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वायरलेट ईयरबड्स में 13mm का इलेक्ट्रो डायनेमिक ड्राइवर मिलता है। Mivi DuoPods F40 की बैटरी को लेकर एक बार की चार्जिंग में 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक 70% वॉल्यूम पर 50 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। गेमिंग के लिए Mivi DuoPods F40 में लो लैटेंसी मोड भी मिलेगा।

    boAt Airdol Atom 81
    boAt Airdol Atom 81 - फोटो : Amazon

    boAt Airdol Atom 81

    boAt की और से आने वाले इन ईयरबड्स को 1,399 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स के साथ 13MM ड्राइवर और 50 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। बड्स के साथ 50ms की सुपर लो लेटेंसी सपोर्ट दिया गया है, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को कई गुना बेहतर बना सकता है। ईयरबड्स में ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें