Smartphone Under 30000: शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा इतना कुछ, देखिए पूरी लिस्ट

पिछले कुछ समय में फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है, इसके बाद भी स्मार्टफोन बाजार में एक साथ कई सारे फोन लॉन्च हो रहे हैं। हाल ही में वनप्लस, ओप्पो, रियलमी और आईकू के साथ अन्य कंपनियों ने भी 30 हजार की रैंज में बहुत सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ऐसे में इन फोन में से बेस्ट फोन चुनने में समस्या आती है।
यदि आप भी 30,000 रुपये से कम कीमत में अच्छे कैमरा और लेटेस्ट प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 30,000 रुपये से कम में शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ आने वाले टॉप पांच बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानतें हैं इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

30,000 रुपये की कीमत में वनप्लस के कई सारे अच्छे फोन मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन OnePlus Nord 2T 5G इस रेंज में सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है। इस फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 मिलता है। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ के सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी है।
फोन में मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1300 प्रोसेसर की पॉवर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस Sony IMX766 सेंसर के साथ आता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर दिया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है। इस फोन को 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

ओप्पो की तरफ से आने वाला Oppo Reno 8 फोन भी कैमरा फोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, (1,080 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। डिस्प्ले में SGS आई केयर फीचर्स, गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 आधारित Color OS 12.1 के साथ आता है।
Oppo Reno 8 में तीन रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50 मेगापिक्सल का प्रायमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी, 80W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और चार्जिंग के लिए फाइव लेयर की प्रोटेक्शन भी दी गई है। फोन को शिमर ब्लैक और शिमर गोल्ड कलर ऑप्शन में 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।