घर बनेगा सिनेमाहॉल: बेस ऐसा कि कांप उठेगा कमरा, ये 5 होम थिएटर बदल देंगे मूवी देखने का अंदाज

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 08 Oct 2026 01:52 PM IST
सार

स्मार्ट टीवी पर पिक्चर क्वालिटी कितनी भी शानदार हो, कमजोर साउंड के वजह से मूवी या स्पोर्ट्स का मजा अधूरा ही रह जाता है। अब घर पर ही सिनेमाहॉल जैसा 3D सराउंड साउंड और रोंगटे खड़े कर देने वाला बेस पाना बेहद आसान हो चुका है। महज 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आने वाले इन 5 धांसू होम थिएटर और साउंडबार ऑप्शंस पर डालें एक नजर।

best home theatre systems soundbar options for tv cinematic experience price
लिविंग रूम के लिए शानदार होम थिएटर। - फोटो : ब्लापंक्ट

    आपने घर में भले ही बड़ी स्क्रीन वाली टीवी लगा ली हो, लेकिन यदि साउंड रोमांच पैदा न कर पाए तो फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो जाता है। आजकल के ज्यादातर स्मार्ट टीवी में पिक्चर क्लालिटी तो बेहतर मिलती है लेकिन साउंड के मामले में आज भी इनमें कमी नजर आती है। ऐसे में घर में सिनेमा देखने का आनंद उठाने वाले लोग होम थिएटर सिस्टम लगवा लेते हैं।

    बाजार में ऐसे कॉम्पैक्ट साउंडबार और 5.1 चैनल सिस्टम मौजूद हैं, जो कम जगह में भी दमदार ऑडियो दे सकते हैं। अगर आप भी अपने होम एंटरटेनमेंट को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं, तो हम आपको होम थिएटर सिस्टम के 5 बेस्ट ऑप्शंस बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...

    Blaupunkt SBW Chicago HT5.1
    Blaupunkt SBW Chicago HT5.1 - फोटो : Blaupunkt

    1. Blaupunkt SBW Chicago HT5.1

    अगर आपको जेब पर ज्यादा दबाव डाले बिना असली 5.1 सराउंड साउंड चाहिए, तो यह जर्मन ब्रांड बेहतरीन विकल्प पेश करता है।

    कीमत:

    7,999 रुपये

    साउंड आउटपुट:

    350W

    खासियत:

    इसमें एक मेन साउंडबार, डीप बेस के लिए सबवूफर और पीछे रखने के लिए दो सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। कमरे के चारों कोनों से आने वाली आवाज एक्शन सीन का रोमांच दोगुना कर देती है। इसमें ब्लूटूथ और वायर्ड दोनों कनेक्टिविटी ऑप्शंस मौजूद हैं।

    boAt Aavante Bar 1700D
    boAt Aavante Bar 1700D - फोटो : boAt

    2. boAt Aavante Bar 1700D

    जिन लोगों को बहुत ज्यादा तारों का झंझट पसंद नहीं है और कॉमपैक्ट साउंड सिस्टम की तलाश में हैं, तो उनके लिए यह 2.1 चैनल साउंडबार फिट बैठता है।

    कीमत:

    9,999 रुपये

    खासियत:

    इसमें एक कॉम्पैक्ट साउंडबार और एक्सटर्नल सबवूफर मिलता है। टीवी बंद होने पर आप इसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह फोन से कनेक्ट करके पार्टी ट्रैक एन्जॉय कर सकते हैं। छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए यह परफेक्ट ऑडियो डिवाइस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें