15,000 रुपये तक की कीमत 5 बेस्ट फ्रिज, 10 साल की मिलेगी कंप्रेशर की वारंटी

अगर आप भी अपने लिए 15,000 रुपये से कम कीमत वाला फ्रिज खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए भारत की कुछ दिग्गज चुनिंदा कंपनियों के फ्रिज लेकर आए हैं। इन फ्रिज में आपको खास फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस लिस्ट में 185 लीटर से लेकर 200 लीटर तक वाले फ्रिज को शामिल किया गया है, जो छोटे परिवार के लिए उपयुक्त है। तो आइए जानते हैं इन रेफ्रिजरेटर की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Whirlpool 190 L 3 Star ( 2019 )
Whirlpool ने इस फ्रिज को खास मध्यवर्ग के लिए पेश किया है। इसकी कीमत 12,990 रुपये है। ग्राहकों को इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन, मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग और रिमूवेबल एंटी-बैक्टीरियल गैसकेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा अधिक बोटल स्टोरेज दी गई है।

Godrej 190 L 3 Star ( 2019 )
अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है, तो आप इस फ्रिज को अपने लिए चुन सकते है। इसकी कीमत 11,790 रुपये है। आपको इस फ्रिज पर एक साल की और कमप्रेशर पर 10 साल की वारंटी मिलेगी।