Camera Phones: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने की सोच रहे हैं? ये फ्लैगशिप फोन्स कैमरा में देते हैं कड़ी टक्कर

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 12 Feb 2026 06:09 PM IST
सार

Best Camera Phones 2026

: वर्षों से जूम और मेगापिक्सल की रेस में राज करने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा के लिए 2026 की राह इतनी भी आसान नहीं है। क्यों अब बाजार में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो कम कीमत में बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव दे रहे हैं। लेकिन क्या मेगापिक्सल ही सब कुछ है? फिर भी 200 एमपी का कैमरा होने के बावजूद सैमसंग क्यों पिछड़ रहा है? आइए जानते है इस लेख में, साथ ही बात करेंगे कि 2026 में कैमरा फोन खरीदने से पहले आपको इन 5 किलर विकल्पों को क्यों देखना चाहिए?

विज्ञापन
Best Camera Phones 2026, Why iPhone 17 Pro and Vivo X300 Pro Beating S25 Ultra
बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन - फोटो : amarujala.com

    गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा में 200MP सेंसर, पावरफुल पेरिस्कोप जूम और गैलेक्सी एआई है, लेकिन 2026 में कैमरा का मुकाबला सिर्फ मेगापिक्सल से नहीं रहा। अब एआई इमेज प्रोसेसिंग, प्रो-ग्रेड वीडियो रिकॉर्डिंग, कलर साइंस, लो-लाइट परफॉर्मेंस से भी फर्क पड़ता है। यही कारण है कि कई सैमसंग को पछाड़कर अन्य कई नए फ्लैगशिप चर्चा में आ रहे हैं।

    iphone 17 pro
    iphone 17 pro - फोटो : apple.com

    कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद

    इस लिस्ट में सबसे पहले आईफोन 17 प्रो शामिल है। अगर कोई व्लॉगिंग या प्रोफेशनल वीडियो बनाता है, जो इसका 48MP ट्रिपल सेटअप प्रोरेस रॉ फीचर इसे एक मिनी कैमरा स्टेडियो बना देता है। इसा LiDAR सेंसर रात के अंधेरे में भी ऐसी पोर्ट्रेट फोटो खींचता है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। कीमत की बात करें तो ये डेढ लाख के करीब है।

    vivo X300 Pro
    vivo X300 Pro - फोटो : vivo.com

    दूर बैठे चीजों को भी फोटो आएगी एकदम सटीक

    सैमसंग के जूम को टक्कर देने के लिए वीवो का 200 एमपी पेरिस्कोप लेंस भी लिस्ट में शामिल हैं। ZEISS की कोटिंग और ट्यूनिंग के कारण इसकी तस्वीरों में कलर्स बहुत ही प्रीमियम और वाइब्रेंट आते हैं। दूर बैठे परिंदे की फोटो लेनी हो या चांद की, यह फोन बाजी मार लेता है। इसकी भी कीमत एक लाख से अधिक ही है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें