Top SmartWatch: 5,000 रुपये से कम कीमत वाली टॉप-5 स्मार्टवॉच, कॉलिंग फीचर भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Aug 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
Best budget smartwatches under Rs 5000 from brand like Redmi OnePlus Fastrack Boat and Amazfit
Best smartwatches under Rs 5,000 - फोटो : अमर उजाला

    भारत का वियरेबल गैजेट (पहनने योग्य गैजेट) का मार्केट 53.3 फीसदी की दर वार्षिक तौर पर बढ़ रहा है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पहनने योग्य गैजेट के बाजार में 2023 की पहली छमाही में 57.8 मिलियन यूनिट की शिपिंग के साथ 53.3 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि देखी गई। आज हर प्राइस सेगमेंट में आपको स्मार्टवॉच मिल जाएंगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 5,000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट-5 स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

    Redmi Watch 3 Active
    Redmi Watch 3 Active - फोटो : Xiaomi

    Redmi Watch Active 3

    रेडमी वॉच 3 एक्टिव की कीमत 2,999 रुपये है। इस वॉच में 1.83 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। कॉलिंग के लिए वॉच में इनबिल्ट माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर भी मिलता है। Redmi Watch 3 Active 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और ब्लड ऑक्सीजन लेवल सेंसर और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। वॉच में 200 से अधिक वॉच फेसेस का भी सपोर्ट है। बैटरी की बात करें तो स्मार्टवॉच में 289mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह सामान्य उपयोग के साथ 12 दिनों तक और अधिक उपयोग के साथ आठ दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है।

    OnePlus Nord Watch Review
    OnePlus Nord Watch Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    OnePlus Nord smartwatch

    इस वॉच की कीमत 4,999 रुपये है। OnePlus Nord Watch के साथ 1.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है। OnePlus Nord Watch के साथ महिलाओं के पीरियड को भी ट्रैक करने का फीचर दिया गया है। OnePlus Nord Watch में इनबिल्ट GPS भी दिया गया है जो कि 3-एक्सिस एक्सेरीलोमीटर के साथ आता है। हार्ट रेट ट्रैकिंग के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग और SpO2, स्लीप ट्रैकिंग भी है। इसके साथ 105 स्पोर्ट्स मोड का भी सपोर्ट है। OnePlus Nord Watch में ब्लूटूथ 5.2 है और इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। OnePlus Nord Watch के साथ 230mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए OnePlus Nord Watch को IP68 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें