55Inch Smart TV: बजट में 55 इंच की साइज में टॉप-5 स्मार्ट टीवी, कीमत 30 हजार रुपये से भी कम

स्मार्ट टीवी का मार्केट भारत में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले स्मार्ट टीवी किसी के घर में होना एक बड़ी बात होती थी, लेकिन अब अधिकतर घरों में आपको स्मार्ट टीवी मिल जाएगा। इसका बड़ा कारण यह है कि स्मार्ट टीवी अब सस्ते हो गए हैं। इंटरनेट देश में सस्ता है और ओटीटी का मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है। पहले स्मार्ट टीवी की औसत साइज 32 इंच थी जो कि अब 40, 43 और 55 तक पहुंच गई है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 55 इंच साइज के टॉप-5 टीवी के बारे में बताएंगे।

Westinghouse का 55 इंच वाला टीवी
इस टीवी को आप 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी के साथ 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन मिलती है। इसके अलावा इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलता है। टीनी के साथ 40 वॉट का स्पीकर मिलता है। यह एक एंड्रॉयड टीवी है जिसमें HDR 10+ का भी सपोर्ट मिलता है।

Vu का 55 इंच वाला टीवी
यह भी एक 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी है। यह टीवी गूगल टीवी ओएस के साथ आता है और इसकी कीमत 33,990 रुपये रखी गई है। Vu 55CA टीवी के साथ HDMI पोर्ट, यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ मिलता है। इसमें 50 वॉट का स्पीकर मिलती है और टीवी में HDR, डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट मिलता है।
- iPhone 15 Pro Max के कैमरे और डिस्प्ले की लीक यूजर्स को कर देगी निराश! नहीं मिलेंगे ये बड़े अपग्रेड
- Telegram scam: मुंबई के शख्स ने गंवाए एक लाख रुपये, पैसे बनाने के लालच ने कहीं का नहीं छोड़ा
- AI का गलत इस्तेमाल: एआई टूल ने एक सेकेंड में बना दी पहलवानों की फर्जी फोटो, देखें वीडियो!
- BGMI unban: प्ले-स्टोर पर 10 महीने बाद वापस आया गेम, इस ट्रिक से ही खेल पाएंगे