59,900 रुपये है Apple AirPods Max की कीमत, आखिर क्या है इसमें खास

टेक्नोलॉजी की दिग्गज और ट्रेंड सेटर कंपनी एपल ने पहली बार अपना वायरलेस ओवर द इयर हेडफोन लॉन्च किया है। एपल के इस हेडफोन को Apple AirPods Max नाम दिया गया है, हालांकि इसके केस की डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर एपल को काफी ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन यह भी बात सच है कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ट्रेंड एपल ही शुरू करता है।

Apple AirPods Max को एक ही साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Apple AirPods Max की बिक्री भारतीय बाजार में 15 दिसंबर से शुरू होगी। एपल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर एयरपॉड मैक्स को लिस्ट कर दिया गया है। भारतीय बाजार में Apple AirPods Max पिंक, ग्रीन, ब्लू, स्पेस ग्रे और सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा।

AirPods Max की कीमत
Apple AirPods Max को एपल के ऑनलाइन स्टोर पर 59,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी बिक्री ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी होगी। इसके साथ एक स्मार्ट केस भी मिल रहा है जो कि ऊपर की फ्लिप होकर खुलेगा। इस केस में चार्जिंग के लिए लाइटनिंग यूएसबी सी पोर्ट भी दिया गया है।
- Vivo Y51 (2020) भारत में हुआ लॉन्च, 1TB तक की मिलेगी एक्सपेंडेबल मेमोरी
- Coronavirus Vaccine India: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए इस एप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें अपने काम की बातें
- Apple की राह पर सैमसंग, इस फोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर!
- IMC 2020: चुनौतियां तो बहुत हैं लेकिन सरकार की मदद से लिखेंगे सफलता की नई कहानी- वोडाफोन आइडिया